चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी की लाठी-सरिए से पीट-पीटकर हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपउ थाना क्षेत्र के भूरा पुरा गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कलियुगी पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए लाठी एवं सरिए से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी।

शादी के करीब 15 साल बाद हुई इस खूनी वारदात में आरोपित पति दिनेश कुशवाहा अपनी पत्नी मथुरा देवी की बेरहमी से हत्या करने के बाद मौके से भाग निकला। इस संबंध में मृतका के पीहर पक्ष की ओर से आरोपित पति के विरुद्ध सपउ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

मृतका की बहिन गुडिया ने बताया कि मृतका मथुरा देवी और दिनेश का विवाह साल 2011 में हुआ था। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन पिछले तीन वर्षों से दिनेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था।

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर ये खबर भी पढ़े : 79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

इसी शक की वजह से वह आए दिन मथुरा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करता और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी क्रम में 15 अप्रैल की रात को भी वह शराब के नशे में घर पहुँचा और चरित्र की बात को लेकर फिर से विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दिनेश ने सरिए और लाठी से हमला कर करीब 35 वर्षीया मथुरा देवी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची सैपउ पुलिस को पता चला कि मृतका ने संघर्ष कर खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी, क्योंकि मौके पर टूटी हुई चूड़ियाँ, खून के धब्बे और संघर्ष के निशान मिले हैं।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है और पूरे घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीओ अनूप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और फरार दिनेश को ट्रैक करने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपित को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

40b50ae8375463bd9a655c7a2a81ac3d_1649002406

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल की चोरी लगातार बढ़ती जा...
राष्ट्रीय 
भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

संपादकीय: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अंधकार में शिक्षा व्यवस्था!

भारतीय शिक्षा व्यवस्था की नींव पर एक गंभीर दरार उभरकर सामने आई है। शिक्षा मंत्रालय की डेटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग...
विचार मित्र 
संपादकीय: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अंधकार में शिक्षा व्यवस्था!

क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

आज के समय में न्यायपालिका केवल संविधान की व्याख्या करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में नागरिकों के अंतिम...
विचार मित्र 
क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत