राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। गृह विभाग ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) स्तर के 84 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, एसीबी, सीआईडी-सीबी, ट्रैफिक, महिला अपराध अनुसंधान सेल और रिजर्व इकाइयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक निशांत भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय जयपुर से पाली, दीपक कुमार को अजमेर ग्रामीण से अलवर शहर, डॉ. लालचंद कायल को जयपुर से अजमेर ग्रामीण और शंकर लाल मीणा को भरतपुर से दौसा भेजा गया है। अतुल साहू को भिवाड़ी से पुलिस मुख्यालय जयपुर तथा श्रीमन लाल मीणा को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से भिवाड़ी लगाया गया है।

संदीप सारस्वत को एसीबी जयपुर से जयपुर ग्रामीण हाईवे ट्रैफिक, नरेंद्र चौधरी को जोधपुर कमिश्नरेट से कोटा अभय कमांड सेंटर और राजेश चौधरी को बारां से 9वीं बटालियन आरएसी टोंक भेजा गया है। कमल कुमार जांगिड़ को धौलपुर से बारां तथा श्रवण कुमार झोरड़ को आरएसी बीकानेर से धौलपुर लगाया गया है।

मुकेश सांखला को डूंगरपुर से कोटा शहर त्वरित अनुसंधान सेल तथा खींव सिंह को एसीबी से डूंगरपुर भेजा गया है। सुनील कुमार पंवार को जोधपुर कमिश्नरेट से पाली महिला अपराध अनुसंधान सेल, गुमना राम को करौली से जोधपुर कमिश्नरेट और महेश चंद मीणा को आरएसी टोंक से करौली लगाया गया है।

नेमीचंद खारिया को डीडवाना-कुचामन से जयपुर पुलिस मुख्यालय, भूपेंद्र शर्मा को ब्यावर से डीडवाना-कुचामन तथा डॉ. अनुकृति उज्जैनिया को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से ब्यावर भेजा गया है। राजेंद्र कुमार गुप्ता को सीआईडी-सीबी जयपुर से कारागार विभाग तथा दिलीप कुमार सैनी को कोटा शहर से सीआईडी-सीबी जयपुर लगाया गया है।

सरकार ने महिला अपराध अनुसंधान सेल, सीआईडी-एसएसबी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, ट्रैफिक और कमिश्नरेट इकाइयों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। कई नवपदोन्नत अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़ ये खबर भी पढ़े : सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

इनमें राहुल यादव को जीआरपी बीकानेर से पुलिस मुख्यालय एससीआरबी, मुकेश यादव को एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कैलाश चंद को एमबीसी उदयपुर से डिप्टी कमांडेंट तथा मनाराम गर्ग को कारागार विभाग में लगाया गया है।

इसी तरह सुनील प्रसाद शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला जयपुर से सीआईडी-एसएसबी मुख्यालय जयपुर, मदन सिंह चौहान को पाली शहर से एसओजी जयपुर, मनोज कुमार गुप्ता को डीग से एटीएस जयपुर और आलोक कुमार को झोटवाड़ा से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर भेजा गया है।

आदेश में कुछ पूर्व तबादला आदेशों में संशोधन और निरस्तीकरण भी किया गया है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री : चांदी के कड़ों के लिए पड़ोसी विधवा ने की 70 वर्षीय हरबाई की हत्या ये खबर भी पढ़े : ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री : चांदी के कड़ों के लिए पड़ोसी विधवा ने की 70 वर्षीय हरबाई की हत्या

 

बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकाने–लालगढ़–अमदावाद  एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकाने–लालगढ़–अमदावाद  एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती पर प्रदूषण का साया गहराने लगा है। बढ़ती पर्यटक संख्या...
उत्तराखंड 
 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

गोरखपुर,सदगुरु कबीर साहब का 628 वॉ प्रकट दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन...
सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को यूं ही रत्नगर्भा नहीं कहा जाता। यहां कभी-कभी मिट्टी के नीचे...
मध्य प्रदेश 
किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

षड्बल : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के सबसे मजबूत ग्रह का पता करने के लिए षड्बल जानना बेहद जरूरी होता...
धर्म-आध्यात्म 
 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम