डीडवाना-कुचामन: नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नागौर। डीडवाना-कुचामन जिले में नावां कस्बे के जब्दीनगर गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। नमक से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकराने के बाद पलट गई, जिससे दोनों युवक ट्रॉली के नीचे दब गए।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी नंदलाल रिणवां ने बताया कि हादसे में जब्दीनगर निवासी राधेश्याम (45) पुत्र पूरणमल और शंकरलाल (43) पुत्र मन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। राधेश्याम नावां में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थे, जबकि शंकरलाल नमक झील में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

होली के अवसर पर दोनों दोस्त एक परिचित से मिलने बाइक से निकटवर्ती गांव राजास जा रहे थे। जब्दीनगर से निकलते ही सामने से आ रहे नमक से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों शंकर और सूरज ने बताया कि ट्रैक्टर में नमक ओवरलोड भरा हुआ था। सामने बाइक को देखकर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे टक्कर के बाद ट्रॉली बाइक सवारों पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाथों से नमक हटाकर दोनों युवकों को निकालने का प्रयास किया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से नमक हटाया गया। गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस से नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। राधेश्याम के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं शंकरलाल के परिवार में 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा है। शंकर परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।'

राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील  ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन...
मध्य प्रदेश 
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

  फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा...
मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी