महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला: “देरी और परिसीमन से जोड़कर भाजपा ले रही राजनीतिक लाभ”

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि इसकी वास्तविक मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण की पक्षधर रही है। वर्ष 1996 में पहली बार यह विधेयक संसद में लाया गया और 2010 में यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा में पारित भी हुआ।

धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव ये खबर भी पढ़े : धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने उस समय इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि 2023 में बिल पारित होने के बाद भी केंद्र सरकार ने इसे लागू करने में देरी की और जनगणना व परिसीमन से जोड़कर अनावश्यक शर्तें लगा दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल पारित होने के बाद इसका श्रेय लिया, लेकिन तीन वर्षों तक इसका गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।

डोटासरा के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को देर रात नोटिफिकेशन जारी करना सरकार की मजबूरी को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है तो जनगणना समय पर क्यों नहीं करवाई गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने परिसीमन को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित रखने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि यदि परिसीमन निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ तो इससे देश के संघीय ढांचे पर असर पड़ेगा।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने संसद में इन मुद्दों को उठाकर सरकार के प्रस्तावों का विरोध किया और कथित तौर पर “षड्यंत्र” को विफल किया। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने भी भाजपा पर महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। महिला कांग्रेस ने इस मांग को लेकर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने और रैली निकालने की भी घोषणा की।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आगामी समय में प्रदेश के सभी जिलों में महिला अधिकारों और आरक्षण को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि आमजन को इस मुद्दे पर जागरूक किया जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी