शीर्ष विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रवेश हेतु एलन ग्लोबल ने जयपुर में खोला सेंटर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। एलन ग्लोबल ने जयपुर में अपना राज्य स्तरीय स्टडी सेंटर खोलने की घोषणा की है। एलन ग्लोबल के प्रबंध निदेशक अमन माहेश्वरी ने कहा कि जयपुर में स्टडी सेंटर खोलकर प्रदेश के हर स्कूली छात्र को दुनिया के अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थानों एवं शीर्ष यूनिवर्सिटी में क्वालिटी एजुकेशन हेतु प्रवेश दिलाने के कोर्स संचालित किये जायेंगे।इसमें हॉलिस्टिक एप्रोच के साथ प्रदेश के स्कूली स्टूडेंट्स को उनकी रूचि व दक्षता के अनुसार विदेशों के शीर्ष इंस्टीट्यूट में प्रवेश लेने का प्लेटफॉर्म जयपुर में उपलब्ध होगा। उन्होंने जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए 20 प्रतिशत तक अर्ली बर्ड स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की। यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन के साथ जयपुर में इस सेंटर को लांच किया गया।

उन्होंने बताया कि विदेश में उच्च शिक्षा के लिये भारतीय छात्रों की रूचि तेजी से बढ रही है। वर्ष 2022 में 7.5 लाख से अधिक छात्रों ने विदेश में अध्ययन करने का विकल्प चुना। इनमें अमेरिका, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी पहली पसंद हैं। वर्ष 2019 से 2022 तक ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई, जिससे छात्र संख्या 5,86,340 से बढ़कर 7,50,370 हो गई है। समारोह में स्कूल संचालकों, शिक्षाविदों, आंत्रप्रिन्योर और कॉर्पोरेट लीडर्स ने भविष्य में शिक्षाा की बदलती दिशा, उच्च शिक्षा में कोलोब्रेशन और कॅरिअर की संभावनाओं पर पैनल चर्चा की। कार्यक्रम में 200 स्कूलों के 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

इन क्षेत्रों में शीर्ष डिग्री के रास्ते खुलेंगे
एलन ग्लोबल स्टेम, बिजनेस, इकोनॉमिक्स, आर्ट्स और हयूमैनिटी आदि में स्नातक डिग्री के लिए टॉप-200 विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रवेश हेतु प्रीमियम ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवायेगा। इसमें सेट, एपी, यूकेट, टोफेल के साथ प्रोफाइल तैयार करना, इंटरव्यू स्किल, यूनिवर्सिटी एप्लिकेशन, स्कॉलरशिप और स्टूडेंट वीसा प्रोसेस आदि के लिए मदद की जायेगी। एलन ग्लोबल के कोर्स कक्षा- 9वीं से 12वीं तक होंगे।

एलन ग्लोबल ने दुनिया की शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी में 93 प्रतिशत प्लेसमेंट दर के साथ 1300 से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश के ऑफर दिलाये हैं। यहां से कोर्स करने वाले ग्रेजुएट्स को आइवी लीग, एमआईटी, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंपीरियल कॉलेज लंदन, टोरंटो विश्वविद्यालय, एनयूएस, एनटीयू और कई अन्य संस्थानों में उंचे जॉब दिये जाते है। एलन ग्लोबल के छात्रों ने अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक स्कॉलरशिप प्राप्त कर अपनी दक्षता को साबित किया है। साथ ही, संस्थान के छात्रों ने सेट और एडवांस्ड प्लेसमेंट जैसी परीक्षाओं में बेहतर स्कोर प्राप्त किये हैं। एलन ग्लोबल के मेंटर फैकल्टी सदस्य स्टूडेंट्स को एडवांस नॉलेज देने के साथ पर्सनल गाइडेंस भी देते हैं।

जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला ये खबर भी पढ़े : जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार