किसानों के मुद्दे पर नहीं हुई हाई पावर कमेटी की बैठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चंडीगढ़। पंजाब में आंदोलनकारी किसानों से बातचीत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक शुक्रवार को पंचकूला में नहीं हो सकी। अब कमेटी ने शनिवार को फिर से बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ किसानों ने चार जनवरी को खनौरी बार्डर पर महापंचायत बुलाई है। उधर, खनौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 39वें दिन भी जारी रहा।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए गठित हाई पावर कमेटी की आज पंचकूला में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा को बुलाया था। संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही इस बैठक से अपने आप को अलग कर चुका है और उसका कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। जिस कारण आज की बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा उगराहां को 4 जनवरी को बातचीत का न्योता भेजा है।

पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव ये खबर भी पढ़े : पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

उगराहां गुट ने बैठक में शामिल होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 39वें दिन भी जारी रहा। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डल्लेवाल ने आज सुबह एक वीडियो जारी कर लोगों से चार जनवरी को खनौरी पहुंचने की अपील की है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी की लड़ाई लड़ी जा रही है। जो-जो देश के लोग इस एमएसपी की लड़ाई का हिस्सा है और मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना व जीतना चाहते हैं, उन सबसे मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि मैं 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर आप सबको देखना चाहता हूं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश। :बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ-साथ एक बेहद भावुक वजह...
मनोरंजन 
नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

एफ डी : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले...
कारोबार 
1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

बीयसयनयल : बीयसयनयल ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम...
टेक-मित्र 
बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान