महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर फडणवीस बोले- जहां संभव भी होगा हम महायुति के रूप में लड़ेंगे

नासिक में हुई BJP की एक अहम बैठक

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। महाराष्ट्र में दिसंबर या फिर नए साल की शुरुआत में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सियासी समीकरण सेट करने में जुट गई हैं। चाहे वो सत्ताधारी एनडीए यानी महायुति हो या फिर विपक्षी महाविकास अघाड़ी हो। दोनों ही दलों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आज नासिक में बीजेपी की एक अहम बैठक हुई, इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने कहा है कि जहां भी संभव होगा, वह महायुति के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
फडणवीस ने कहा कि हम उन संगठनात्मक स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं जहां गठबंधन बन सकता है। जहां भी संभव होगा, हम महागठबंधन बनाएंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के अवसर पर विभागीय बैठकें की हैं। हम वहां की संगठनात्मक स्थिति, वहां के बूथों की संरचना, पिछले चुनाव में वहां क्या स्थिति थी और अब क्या है, इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नासिक में हमने उत्तर महाराष्ट्र की समीक्षा की है। इस बैठक में हमने कार्यकर्ताओं की राय ली है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। पिछले चुनाव में हमें वहां अच्छी सफलता मिली थी, मुझे इस बार भी अच्छी सफलता की उम्मीद है। गठबंधन कैसे बनाया जाए, कहां गठबंधन बनाया जाए? हम इन बैठकों के माध्यम से सभी प्रकार की चीजों की समीक्षा कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: CM
स्थानीय निकाय चुनावों पर बोलते हुए, सीएम फडणवीस ने कहा कि मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी ऐसा ही बयान दिया था कि जहां भी संभव होगा, वे महागठबंधन बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी हालत में कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अगर वहां अच्छा कार्यकर्ता होगा, तो निष्पक्ष लड़ाई होगी।

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन ये खबर भी पढ़े : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

ब्रेड से रसमलाई : रसमलाई एक ऐसी स्वीट डिश है जो सभी को पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको...
खाना पकाना 
क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका प्लेयर्स के बीच जो विवाद हुआ वह अब टीम इंडिया तक पहुंच गया...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

हुगली : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां...
पश्चिम बंगाल 
स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

गोविंदा, सुनीता आहूजा : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बनी...
मनोरंजन 
पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

एवियन : फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया...
अंतर्राष्ट्रीय 
G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

उत्तर प्रदेश

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर