नांदेड़ हाईवे पर भीषण हादसा, छह की मौत, आठ घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकड गांव के पास सीताखंडी इलाके में गुरुवार शाम एक ट्रक और टाटा मैजिक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में वाहनों में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को भोकर और नांदेड़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो , यूथ कांग्रेस नेता की मौत ये खबर भी पढ़े : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो , यूथ कांग्रेस नेता की मौत

इनमें कुछ की हालत गंभीर होने के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस घटना की छानबीन नांदेड़ ग्रामीण पुलिस की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम एक ट्रक भोकर से नांदेड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक वाहन ट्रक से टकरा गया।

इस घटना में टाटा मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टाटा मैजिक में कुल 15 यात्री सवार थे। इस घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

टक्कर के कारण ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया है, जिसे बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना की गहन छानबीन की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

नांदेड़ हाईवे पर भीषण हादसा, छह की मौत, आठ घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकड गांव के पास सीताखंडी इलाके में गुरुवार शाम एक ट्रक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
नांदेड़ हाईवे पर भीषण हादसा, छह की मौत, आठ घायल