पत्नी को वापस लाने के लिए पिता ने कराया बेटे का अपहरण
दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश, सितारगंज से मासूम बरामद; दोनों आरोपी गिरफ्तार
मुजाहिद खां
रामपुर:नाराज पत्नी पर मायके से वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने मासूम बेटे के अपहरण का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर आरोपी पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है।बिलासपुर निवासी विकास कश्यप ने 6 सितंबर को बिलासपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात व्यक्ति उसके साढ़े तीन वर्षीय बेटे कार्तिक का अपहरण कर ले गया है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पता चला कि विकास की दो पत्नियां हैं।दोनों साथ में ही रहती थीं।
पहली पत्नी से दो बटे जबकि,दूसरी पत्नी विनीता उर्फ तरन्नुम से एक बेटा व दो बेटियां हैं।19 अगस्त को दूसरी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई थी,जिसकी गुमशुदगी भी विकास ने 21 अगस्त को दर्ज करवाई थी।बाद में पता चला कि दूसरी पत्नी मायके गई है।अपनी पत्नी के ऊपर दबाव बनाने और उसको वापस लाने और उसके स्वजन को फंसाने के उद्देश्य से विकास ने अपने दोस्त शम्भू निवासी गांव भकसौरा थाना खजुरिया के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।शम्भू बच्चे को उठाकर उत्तराखंड के सितारगंज ले गया ताकि मामला पूरी तरह अपहरण का लगे और पुलिस उसकी पत्नी के परिजनों पर दबाव बनाये और उसकी पत्नी को लाकर दे।
पुलिस टीम ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों,सर्विलांस की मदद ली,तो विकास की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
पुलिस ने गुरुवार को नवीन मंडी के जीरो प्वाइंट से विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।इसके बाद पुलिस टीम ने सितारगंज (उत्तराखंड) में छापेमारी कर मासूम कार्तिक को सुरक्षित बरामद कर लिया।पुलिस ने दूसरे अभियुक्त शम्भू को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद कर विधिक कार्यवाही की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
