प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बचा सकते हैं मिट्टी और जल:विशेषज्ञ

कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में नमामि गंगे योजना के तहत कार्यशाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:नमामि गंगे योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला गंगा समिति द्वारा कृषि विभाग के संयोजन में आयोजित कार्यशाला में किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों तथा प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने कहा कि प्राकृतिक खेती मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ ही जल एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।किसानों को प्राकृतिक खाद एवं जैविक कृषि पद्धतियों,उन्नत बीजों तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यशाला में जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार,कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष/प्राध्यापक डॉ. मयंक कुमार राय,विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अनुज बंसल,देशराज सिंह एवं तेजराम सिंह सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु की गयी बैठक  ये खबर भी पढ़े : औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु की गयी बैठक

वन विभाग की मिलक रेंज से वन दरोगा दीपा,वन रक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।अंत में किसानों ने प्राकृतिक कृषि पद्धतियां अपनाने तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

नांदेड़ हाईवे पर भीषण हादसा, छह की मौत, आठ घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकड गांव के पास सीताखंडी इलाके में गुरुवार शाम एक ट्रक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
नांदेड़ हाईवे पर भीषण हादसा, छह की मौत, आठ घायल