कृषि विज्ञान केंद्र,जमुनाबाद द्वारा बकरी पालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

गोला गोकर्णनाथ-खीरी,09 सितम्बर(तरुणमित्र)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा ग्रामीण युवा रोजगार परक प्रशिक्षण के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय बकरी पालन पर प्रशिक्षण के आज तीसरे दिन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एस.के. विश्वकर्मा ने कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर सुनियोजित तरीके से बकरी पालन व्यवसाय शुरू किया जाए तो सफलता निश्चित होगी, इसके लिए निर्णय लेना बहुत जरूरी होता है, व्यवसाय में सफलता पाने के लिए निवेशों की व्यवस्था का उचित प्रबंधन द्वारा ही मनवांछित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एन.के. त्रिपाठी ने बकरी पालन विषय पर चर्चा करते हुए बकरियों में प्रजनन की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि बकरियों को उचित मात्रा में पोषण युक्त चारा-दाना दिया जाए तो उनमें समय पर गर्भधारण होता है और मेमनो का अच्छा विकास भी होता है।उन्होंने बकरियों के लिए आहार के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि पशुपालक इन बताई गई।
 
तकनीको का उपयोग कर बकरियों के लिए चारा स्वयं बना सकते हैं जिसमे लागत भी कम आती है। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. जिया लाल गुप्ता ने कहा कि बकरियों के लिए खिलाये जाने वाले आहार को बनाकर और उसका मार्केटिंग कर एक व्यवसाय भी पैदा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बकरी के दूध में विभिन्न पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए बकरी के दूध पीने से हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है अर्थात यदि हम बकरी के दूध का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और आज की बढ़ती हुई जीवन शैली बीमारियों और विकारों से स्वयं, परिवार और बच्चों को एक सीमा तक बचा सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 25 जागरूक किसान प्रतिभाग कर बकरी पालन की आधुनिक सफल एवं व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस