पलामू: इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप
पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव में गुरुवार को इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र चौधरी के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुखार होने पर रितेश को गांव के कथित झोलाछाप डॉक्टर आशिफ के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।
आरोप है कि इंजेक्शन देने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने आनन-फानन में बच्चे को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के दादा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से बच्चे को लगातार बुखार हो रहा था। शुरुआत में परिजनों ने घर पर ही उसका इलाज कराया, लेकिन बुखार ठीक नहीं होने पर बच्चे को पथरा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ के पास इलाज के लिए ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि कथित डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इलाज के लिए लेकर एमएमसीएच पहुंचे यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी थी। मामले में पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
