घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला के अमाइनगर पुलिया के पास सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों एवं ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया।

गोपालपुर फाटक के समीप लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम से घाटशिला-मुसाबनी, मोहंडरा सहिेत आसपास के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। गोपालपुर सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

बताया गया कि 02 सितंबर की रात सुवर्णरेखा नदी का बढ़ा जलस्तर देखने के लिए सुब्रतो सिन्हा अपने परिवार के साथ अमाइनगर पुलिया पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार संख्या जेएच05डीके-0236 ने पुलिया के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

रामपुर में नाले में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल ये खबर भी पढ़े : रामपुर में नाले में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

दुर्घटना में सुब्रतो सिन्हा (42), उनकी पत्नी सुष्मिता सिन्हा, पांच वर्षीय बेटी श्रेया कृष्णा सिन्हा और दो वर्षीय चांद सिन्हा घायल हुए थे। इलाज के दौरान करीब चार दिन पहले श्रेया की मौत हो गई थी।

बुधवार को बेहतर इलाज के लिए सुब्रतो को जमशेदपुर से कोलकाता ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के पिता-पुत्री की मौत से इलाके में शोक के साथ आक्रोश फैल गया।

प्रदर्शनकारियों ने घाटशिला में नशामुक्ति केंद्र खोलने, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को झारखंड राज्य आजीविका मिशन में नौकरी और दुर्घटना के जिम्मेदार पक्ष से 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि नशे और तेज रफ्तार के कारण क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सूचना पर घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा और अंचल अधिकारी निशांत अमर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मौके पर सुदीप्तो सिन्हा, सुमन सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा, अंपा हेंब्रम, श्याम सुंदर बारिक, उत्तम दास, राम पात्रो, संजीव नायक, कलीराम शर्मा, सुभो चटर्जी और आशीष रॉय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

8e45dbc8e5e233d18d7aac0c8aef85e1_698487650

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। गुरुवार...
राष्ट्रीय  बिहार 
भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

सिरसा। सिरसा जिला जेल में बंदियों और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी और धक्का-मुक्की के बीच एक कर्मचारी...
हरियाणा 
जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

रांची। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने लोकभवन के पास नागा बाबा खटाल के समक्ष गुरुवार को बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों...
झारखंड 
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला के अमाइनगर पुलिया के पास सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत के...
झारखंड 
घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद