बाइक की टक्कर से महिला की मौत

ड्यूटी पर जा रही शिवानी को हाईवे पर पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को ड्यूटी पर जा रही महिला को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका शिवानी (34) फतेहपुरवा गांव की रहने वाली थी और कानपुर में प्राइवेट नाैकरी करती थी । परिवार में पति बब्लू, बेटा यश और बेटी शशि हैं। पति निजी कंपनी में काम करता है। परिजनों के मुताबिक शिवानी रोज की तरह आज भी ड्यूटी के लिए निकली थी। हाईवे पर पैदल जाते समय पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें तभी आकाश को मिलेगी जिम्मेदारी: मायावती ये खबर भी पढ़े : ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें तभी आकाश को मिलेगी जिम्मेदारी: मायावती

टक्कर लगते ही शिवानी सिर के बल सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने शिवानी के पास मिले मोबाइल फोन से परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस की आपात सेवा को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हादसा करने वाले बाइक सवार की पहचान हो सके।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। गुरुवार...
राष्ट्रीय  बिहार 
भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

सिरसा। सिरसा जिला जेल में बंदियों और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी और धक्का-मुक्की के बीच एक कर्मचारी...
हरियाणा 
जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

रांची। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने लोकभवन के पास नागा बाबा खटाल के समक्ष गुरुवार को बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों...
झारखंड 
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला के अमाइनगर पुलिया के पास सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत के...
झारखंड 
घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद