13 सितंबर को कानपुर में हुंकार भरेंगे प्रदेश के व्यापारी

प्रांतीय महासम्मेलन में उठेंगी व्यापारियों की मांगें, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। प्रांतीय महासम्मेलन में पूरे प्रदेश के व्यापारी अपनी मांगों को पूरी ताकत के साथ उठाएंगे। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीड़न अब व्यापारी वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेगा। यह बातें बुधवार को प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने मंगलवार को कही।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की ओर से आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को कानपुर जिला कार्यालय दुधवा बंगला, सिविल लाइंस में आयोजित तैयारी बैठक में प्रदेश भर से व्यापारियों की भागीदारी और सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने कसी अफसरों की लगाम ये खबर भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने कसी अफसरों की लगाम

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष जेपी यादव ने किया। बैठक में तय किया गया कि 13 सितंबर को सुबह 10 बजे सिविल लाइंस स्थित मरचेंट चैंबर हॉल में प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से व्यापारी और व्यापारी नेता अपने साथियों के साथ शामिल होंगे।

डॉ. अनूप शुक्ला ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारी वर्ग को संगठित होकर अपनी आवाज उठानी होगी।

उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और पीड़ित व्यापारी परिवारों को न्याय नहीं मिला तो प्रदेश के छोटे-बड़े व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। हाल के दिनों में कानपुर में हुई व्यापारी की हत्या पर भी बैठक में आक्रोश व्यक्त किया गया और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में जेपी यादव, मधु सिंह, आपा पटेल, कीर्ति अहिरवार, अनिल शुक्ला, रजत सिंह गौड़, हकीम खान, प्रांजल शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, विनोद पांडे, ओमप्रकाश, चेतन गुप्ता, कुलदीप तिवारी, राहुल पाल, नदीम, महेश सिंह, विनु गुप्ता, प्रेम पांडे, प्रदीप तिवारी, गोपी वर्मा, ओमजी द्विवेदी, ज्योति रावत और संदीप शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर चलाया जनजागरण अभियान

संभल। भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से रविवार को चौधरी सराय, संभल में जनजागरण अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर चलाया जनजागरण अभियान

भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। गुरुवार...
राष्ट्रीय  बिहार 
भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

सिरसा। सिरसा जिला जेल में बंदियों और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी और धक्का-मुक्की के बीच एक कर्मचारी...
हरियाणा 
जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

रांची। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने लोकभवन के पास नागा बाबा खटाल के समक्ष गुरुवार को बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों...
झारखंड 
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला के अमाइनगर पुलिया के पास सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत के...
झारखंड 
घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

उत्तर प्रदेश

भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर चलाया जनजागरण अभियान

संभल। भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से रविवार को चौधरी सराय, संभल में जनजागरण अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर चलाया जनजागरण अभियान

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र