जहरीले कचरे को लेकर हंगामा

 पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दो ने किया आत्मदाह का प्रयास

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को पीथमपुर में जलाया जाना है। इसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे यहां के हालात और बिगड़ गए हैं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज भी किया है।  धार के एसपी मनोज कुमार सिंह और कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उनसे धरना खत्म करने की अपील की है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीथमपुर में  शांति  व्यवस्था रहे, इसके लिए पर्याप्त  पुलिस बल तैनात किया गया है।  कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। लोग जल्दी अपना धरना खत्म करेंगे।

वहीं कलेक्टर ने बरदारी, अकोलिया, आजाद चौराहा, बस स्टैंड, छत्रछाया, धन्नड, सीसी पावर, गुडलक चौराहे के प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया । कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने कहा कि  धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील की गई है। वहीं भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री विजय शाह ने कहा कि यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर ले जाने से पहले वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कराया गया है।पीथमपुर में लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ से आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए हैं।

भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन ये खबर भी पढ़े : भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

इंदौर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। खाने का सामान भी नहीं है। यहां की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर परेशान हो रहे हैं। यहां की सड़कों पर लंबा जाम भी नजर आ रहा है। जगह-जगह प्रदर्शनकारी गाड़ियों को रोक रहे हैं। किशनगंज मार्ग और धार की तरफ जाने वाला ट्रैफिक तीन घंटे से रुका हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की है।

मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों को रोक दिया गया।पीथमपुर में भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया है। मोबाइल जैमर लगे वाहनों को भी कई जगह खड़ा किया गया है। अभी तक दो जगहों पर लाठी चार्ज हुआ है।  एक जगह वॉटर केनन का भी प्रयोग हुआ है। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।  पीथमपुर में सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठ गए हैं। डोडियार का कहना है कि 337 मैट्रिक टन जहरीले कचरे को यहां जलाने से लोगों को कैंसर होने का खतरा है। सरकार का रवैया ठीक नहीं है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार