मरीजों के उपचार व्यवस्था की मानीटरिंग का माड्यूल बनाएं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

- उप मुख्यमंत्री ने उपचार व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रीवा। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज सभागार रीवा में रविवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगियों के उपचार व्यवस्था की सघन मानीटरिंग आवश्यक है। आयुक्त स्वास्थ्य विभाग गंभीर रोगियों के उपचार और निगरानी का माड्यूल बनाकर प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में लागू करें। गंभीर रोगियों को सीनियर और विशेषज्ञ डॉक्टर्स अनिवार्य रूप से देखें। मेडिकल कालेज के अस्पतालों में सीनियर डॉक्टर से लेकर नर्स तक की जिम्मेदारी तय करें। सीनियर डॉक्टरों तथा गंभीर रोगियों के उपचार के लिए एसओपी तैयार करें। अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक रोगी को स्वस्थ करने का सेवा भाव से प्रयास करना डॉक्टरों की जिम्मेदारी है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कालेज में सीटें बढ़ी हैं। अस्पतालों में उपचार सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। मेडिकल कालेज और अस्पतालों के लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था करें। नर्सों की भर्ती शुरू की जा रही है। इससे नर्सों की कमी दूर होगी। संजय गांधी अस्पताल के गायनी विभाग में रीवा के साथ-साथ आसपास के कई जिलों के रेफरल मरीज आते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला चिकित्सालय में भी गर्भवती महिलाओं के उपचार तथा सिजेरियन की उचित व्यवस्था करें जिससे संजय गांधी अस्पताल में रोगियों का दबाव कुछ कम हो। रोगियों को बेहतर उपचार सेवा देने के संबंध में मेडिकल कालेज के विभागाध्यक्ष और सीनियर डॉक्टर पूरी तरह से सक्षम हैं। मानीटरिंग करके व्यवस्थाओं को बेहतर करने की आवश्यकता है।

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर डॉक्टर ओपीडी में सेवाएं देते हैं। इसके साथ-साथ मेडिकल कालेज में डॉक्टरों को पढ़ाते हैं। संजय गांधी हास्पिटल के वार्डों का निरीक्षण करना भी उनके प्रोटोकाल में शामिल है। इन सब कार्यों को सही मानीटरिंग व्यवस्था से व्यवस्थित करें। विभागाध्यक्ष और डीन मिलकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल आयुक्त स्वास्थ्य विभाग एस धनराजू ने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। मेडिकल कालेज के अस्पताल के साथ-साथ सभी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में मेडिकल कालेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रियंक शर्मा, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, डॉ. मनोज इंदुलकर, डॉ. नरेश बजाज तथा मेडिकल कालेज के सभी फैकल्टी के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

यूजीसी नेट 2026: NTA ने उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।...
राष्ट्रीय  राज्य 
यूजीसी नेट 2026: NTA ने उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

सूरत टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

सूरत। गुजरात के सूरत में बुधवार देर रात एक टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
सूरत टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

उत्तर प्रदेश

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत