दोस्तों के साथ घूमने आई युवती ने तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला सुरक्षित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती ने अचानक छलांग लगा दी। तालाब में युवती को कूदता देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद नगर निगम और फायर ब्रिगेड के गोताखोरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे बचा लिया।

तलैया थाना प्रभारी दीपक डहरिया से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान मनीषा के रूप में हुई है, जो भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली है।

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से कुछ पारिवारिक दिक्कतों के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मनीषा सुबह अपने दो दोस्तों के साथ वीआईपी रोड पर टहलने के लिए आई थी।

चश्मदीदों और दोस्तों के मुताबिक, वह वहां किसी को लगातार फोन लगाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन दूसरी तरफ से फोन नहीं उठ रहा था या बात नहीं हो पा रही थी।

संपर्क न हो पाने के कारण वह अचानक बेहद तनाव में आ गई और उसने आव देखा न ताव, सीधे तालाब के गहरे पानी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के गोताखोरों मोहम्मद इमरान, शेख आसिफ और आमिर की टीम ने बिना वक्त गंवाए पानी में छलांग लगाई और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गोताखोरों ने युवती को तुरंत तलैया थाना पुलिस के सुपुर्द किया, जहां से पुलिस ने उसे इलाज और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। तलैया थाना पुलिस ने मनीषा के साथ आए दोनों दोस्तों से घटनाक्रम की जानकारी ली है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि चूंकि युवती अभी अस्पताल में है और सदमे में है, इसलिए अभी तक उसका और उसके साथ मौजूद दोस्तों के विस्तृत व आधिकारिक बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

कोर्ट इस संबंध में आदेश करेगा अपलोड  नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन...
राष्ट्रीय 
जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़...
मध्य प्रदेश 
ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे...
राष्ट्रीय 
झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी