दो महीने तक कोमा में रहे छात्र की मौत, शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

परिजनाें ने शिक्षिका पर लगाया पिटाई का आरोप, एसआईटी जांच के आदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक निजी स्कूल के 7 वर्षीय छात्र की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षिका द्वारा की गई पिटाई के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी थी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक और आक्रोश है।

शनिवार सुबह परिजन बच्चे का शव लेकर दमोह एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए स्कूल प्रबंधन तथा संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर जांच शुरू कर दी है।

होमवर्क नहीं करने पर पिटाई का आरोप
मृतक बच्चा तेंदूखेड़ा निवासी काव्य नामदेव आईईएस पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, 19 फरवरी को कक्षा शिक्षिका देवींद्री ठाकुर ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर उसे स्केल से हाथ, पैर और सिर पर मारा था।

परिवार का कहना है कि उसी दिन से बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तेज बुखार आया, उसने खाना-पीना छोड़ दिया और धीरे-धीरे उसकी हालत गंभीर होती चली गई।

सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान ये खबर भी पढ़े : सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान

पहले काव्य का इलाज तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का दावा है कि एमआरआई रिपोर्ट में सिर में सूजन की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद काव्य का इलाज जबलपुर के अपोलो अस्पताल और फिर भोपाल एम्स में चला, जहां करीब दो महीने तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।

परिजनाें ने लगाई न्याय की गुहार
मृतक के मामा हेमंत नामदेव ने बताया- हम लोग भोपाल से शव लेकर दमोह एसपी ऑफिस पहुंचे l वहां से हमें जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्हाेंने आरोप लगाया कि शुरुआती शिकायत के बावजूद पुलिस ने उनकी बात के अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि शिकायत में जिन लोगों के नाम दिए गए थे, उन्हें हटा दिया गया।

परिवार ने कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की थी, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि यदि मामले को गंभीरता से लिया जाता, तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। अब बच्चे की मौत के बाद परिवार शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है।

पुलिस बोली- एसआईटी करेगी निष्पक्ष जांच
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रवींद्र बागरी ने बताया कि घटना के समय शिक्षिका के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष
स्कूल संचालक विक्रम सिंह ने कहा कि शिकायत सामने आने के बाद संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था।

उन्होंने दावा किया कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के इलाज में आर्थिक सहायता भी दी और निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग करेगा। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों के साथ व्यवहार और अनुशासन के तरीकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीएम योगी ने किया 758 करोड़ रुपये की लागत वाले 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,बोले रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति पर जोरदार शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि जब...
सीएम योगी ने किया 758 करोड़ रुपये की लागत वाले 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,बोले रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

संत कबीर नगर, आज दिनांक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक  संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक  संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख, 02 उपनिरीक्षकों की प्रारम्भिक जाँच का दिया गया आदेश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* की उपस्थिति...