राजगढ़ः ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 13 गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में पीपल्याकुलमी स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया गया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मौके से वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार बीती रात ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार लोग ग्राम सांवलपुर से नयागांव शादी की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पीपल्याकुलमी के पास एलएनटी मशीन ले जा रहे ट्रक (एमपी 09 एचजी 6353) ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली के पहिए अलग हो गए और वह नाले में जा गिरी।

अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

हादसे में कबूबाई (60)पत्नी लालसिंह गुर्जर निवासी कचनारिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलोनी (10) और शिक्षक बालकिशन दांगी (40) निवासी माचलपुर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

इस हादसे में पूजा (24), दिव्यांशी (11), पारीबाई (50), धर्मराज (18), मनीष, सुडीबाई, बरसीबाई, सुगनबाई, कृष्णाबाई, संपतबाई, ओमप्रकाश (25), सोनू (26) और जगदीश (30) गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि गायत्रीबाई (35) और उसके बेटे राकेश (16) को हल्की चोटें लगी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एसडीएम अंकिता जैन, एसडीओपी धर्मराज सिंह और बीएमओ डॉ. सुनील चौधरी अस्पताल पहुँचे और घायलों का हाल जाना।

घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के समय ट्रॉली में 35 से अधिक लोग सवार थे। प्रशासन ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और गंभीर घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस