राजगढ़ः दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, जांच शुरु

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना बीती रात पड़ियाजागीर में हुई, जहां 25 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी गोलाखेड़ा अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट और रेत भरकर लौट रहा था।

रास्ते में गांव के ही मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस वाहन से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना माचलपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने हुई। भेरूलाल पुत्र रामचंद्र माली (50) निवासी कोटड़ी बाइक से माचलपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई।

मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल ये खबर भी पढ़े : मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल माचलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी