मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छतरपुर-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दी अगले 24 घंटे के लिए सतर्क रहने की सलाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों के लिए छतरपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है।

इसके अलावा जबलपुर और ग्वालियर संभाग सहित प्रदेश के 34 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में मौसम सामान्य और साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के आसपास चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ सिस्टम सक्रिय हैं।

इसी कारण शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम सहित कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आज जिन जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, उनमें रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला.

डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

दूसरी ओर भोपाल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर और देवास में मौसम साफ रहने की संभावना है।

जुलाई में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश
प्रदेश में पिछले नौ दिनों के दौरान किसी भी जिले में भारी या अति भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। इसका असर कुल वर्षा के आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है।

शनिवार तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक प्रदेश में 247 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 291 मिमी है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में भी बारिश 5 प्रतिशत कम रही। सबसे अधिक वर्षा देवास जिले में रिकॉर्ड की गई है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक पानी गिर चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार यहां अब तक करीब 18 इंच बारिश हो चुकी है। इसके अलावा हरदा में 15 इंच, इंदौर और सीहोर में 14-14 इंच तथा भोपाल में 13.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक...
उत्तर प्रदेश 
'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

युवक की हत्या से मची सनसनी, खून से लथपथ मिला शव, दाे आराेपित हिरासत में

पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर जांच शुरू ​की बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में...
छत्तीसगढ़ 
युवक की हत्या से मची सनसनी, खून से लथपथ मिला शव, दाे आराेपित हिरासत में

बाजार में अंडों की बढ़ती कीमतों पर सरकार की चिंता, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने की तैयारी भुवनेश्वर। बाजार में अंडों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्पादक...
राष्ट्रीय 
बाजार में अंडों की बढ़ती कीमतों पर सरकार की चिंता, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

पुंछ में अचानक आई बाढ़ से कई मकान ढहेपुंछ हादसे पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुखजम्मू-कश्मीर। में...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक...
उत्तर प्रदेश 
'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा 

बदायूं। रविवार को चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने वार्ड नंबर 27 नई सराय तथा वार्ड नंबर 19 के मेथोडिस्ट चर्च में...
उत्तर प्रदेश 
हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा