विधायक संजय पाठक की कंपनी पर स्टाम्प ड्यूटी चोरी का आरोप, करोड़ों की वसूली के आदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की पारिवारिक कंपनी यश लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और पांच भू-स्वामियों से करोड़ों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क वसूलने के आदेश दिए हैं।कलेक्टर कोर्ट ने यह फैसला जमीनों की रजिस्ट्री के दौरान उनकी वास्तविक स्थिति छिपाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में सुनाया है। इसके तहत पेनल्टी और एक प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ वसूली की जाएगी।

कलेक्टर ऑफ स्टाम्प के पीठासीन अधिकारी पंकज कोरी ने गत 29 जून 2026 को यह आदेश पारित किया, लेकिन बुधवार को इसे सार्वजनिक किया गया। आदेश में कहा गया है कि जांच में सामने आया कि एनएच-7 (मिर्ज़ापुर रोड) और मुख्य मार्गों से लगी करोड़ों रुपये की जमीनों को दस्तावेजों में अंदरूनी क्षेत्र का दर्शाया गया था। इस हेराफेरी के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।

मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल ये खबर भी पढ़े : मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नाजिम खान ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि क्रेता कंपनी के हर्ष कपूर ने भू-स्वामियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 और 2019 की रजिस्ट्री दस्तावेजों में जानबूझकर हेराफेरी की थी। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने हर्ष कपूर को नोटिस भेजे थे, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की। संयुक्त उप पंजीयक ने गोपनीय निरीक्षण में शिकायतकर्ता के सभी आरोप सही पाए।

न्यायालय ने झिंझरी स्थित खसरा नंबर 292 के पांच मामलों की सुनवाई की, जिनमें से चार में बड़ी गड़बड़ी मिली। सुनील कुमार सहजवानी और जसवंत कुमार मोहनानी की जमीनों को बेचते समय एनएच की स्थिति छुपाई गई। नानकराम भोजवानी के मामले में मुख्य मार्ग के साथ-साथ मौके पर मौजूद 3500 वर्ग फीट के शेड की जानकारी भी छिपाई गई थी। अनिल टहलरमानी की जमीन को भी अंदर दर्शाकर टैक्स चोरी की गई।

अदालत ने वर्ष 2018 से पूरी बकाया राशि पर एक प्रतिशत प्रति माह की दर से जुर्माना और एक प्रतिशत मासिक ब्याज का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार यदि राशि का भुगतान जुलाई 2026 में किया जाता है तो कुल देय राशि करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा। कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे...
दिल्ली 
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन, मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की देश में रूस के बड़े हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन,  मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला में दिन गुजरने के साथ-साथ भूकंप त्रासदी में हताहतों की बढ़ती संख्या डरावनी होती जा रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की पूजा-अर्चना

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के प्रथम दल को रवाना करने से पहले पूजा-अर्चना...
राज्य  जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी