इंदौर : पति ने पत्नी की हत्या कर खुद खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखी वजह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हीरा नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मेघदूत नगर में रहने वाले एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब दंपती की मासूम बेटी के लगातार रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे की है।

शिवपुरी को 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्टरी की सौगात, 5 जुलाई को करेंगे सिंधिया और सीएम मोहन यादव शिलान्यास ये खबर भी पढ़े : शिवपुरी को 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्टरी की सौगात, 5 जुलाई को करेंगे सिंधिया और सीएम मोहन यादव शिलान्यास

मेघदूत नगर के एक मकान में दंपती की छोटी बेटी सुबह से लगातार रोए जा रही थी। काफी देर तक जब बच्ची चुप नहीं हुई, तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो उसे कटर से काटा और तोड़कर भीतर दाखिल हुई। अंदर कमरे में पति और पत्नी दोनों के शव पड़े हुए थे।

मृतक की पहचान हल्के वीर पटेल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से होशंगाबाद (नर्मदापुरम) का रहने वाला था और फिलहाल पीथमपुर की एक पेस्टिसाइड (कीटनाशक) कंपनी में नौकरी करता था।

वहीं मृतका उसकी पत्नी रोशनी थी। शुरुआती जांच और साक्ष्यों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद और खींचतान चल रही थी।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने इस दोहरी मौत के पीछे की पूरी कहानी बयां कर दी है। सुसाइड नोट में हल्के वीर ने लिखा है कि उसकी पत्नी रोशनी का पीथमपुर के ही रहने वाले सतीश साहू नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसने उसके साथ धोखा किया।

नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सतीश साहू ने उसे पीथमपुर बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी और इस काम में सतीश के माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे। हल्के वीर ने सुसाइड नोट में मांग की है कि उसकी मौत के बाद सतीश और उसके परिवार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

हल्के वीर ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि इस धोखे और प्रताड़ना के कारण वे दोनों (पति-पत्नी) जहर खाकर अपनी जान दे रहे हैं। इसके साथ ही उसने अपनी संपत्ति बेटी के 18 साल के होने पर उसे सौंपने और बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अपनी साली को देने की बात लिखी है।

हालांकि, थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि सुसाइड नोट में भले ही दोनों के जहर खाने की बात लिखी हो, लेकिन मृतका रोशनी के गले पर चोट और घसीटे जाने के गहरे निशान मिले हैं।

पुलिस को अंदेशा है कि हल्के वीर ने पहले रोशनी की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद खुद जहर खाकर जान दे दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और कॉल डिटेल्स व चैट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

उत्तर प्रदेश

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत