मप्र में योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आज से शुरू हो रहा "हर घर योग अभियान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। विश्व योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश आयुष विभाग एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। आज मंगलवार से शुरू हो रहे "हर घर योग अभियान'' में 800 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और सभी चिकित्सालयों में पदस्थ योग शिक्षक 10-15 नागरिकों के छोटे समूहों में योगाभ्यास करवाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ जीवन शैली और निरोगी काया के लिए योग को सर्वोत्तम उपाय बताया है। यूनेस्को ने 21 जून को "विश्व योग दिवस'' घोषित किया है। मध्य प्रदेश आयुष विभाग ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्कूल और कॉलेज में एक अनुकरणीय अभियान प्रारंभ किया है। हर उम्र के लोग योगाभ्यास के लिए प्रेरित हों, इसके लिए राज्य सरकार ने योग-सखी और योग-दूत तैयार कर आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया है।

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब ये खबर भी पढ़े : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को योग से जोड़ने के लिए 21 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से 45 मिनट के लाइव योग सेशन आयोजित करेंगे। यह अभियान विश्व योग दिवस तक निरंतर जारी रहेगा। निरोगी रहने के साथ-साथ अपनी अपार क्षमताओं को योग के माध्यम से जागृत किया जा सकता है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से घर-घर और जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए मिलकर योगाभ्यास करने और निरोग रहने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार काे कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

बक्सर। इटाढ़ी गांव के नेटुआ वीर बाबा के समीप पूर बधार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से...
बिहार 
लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

उत्तर प्रदेश

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा