जबलपुर में बरगी डैम में डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, छह शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम को तेज आंधी-तूफान के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज खमरिया टापू के पास पानी में डूब गया। खबर लिखे जाने तक 6 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 18 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अबी 15 से ज्यादा लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

दरअसल, गर्मी के मौसम में शाम को लोग बरगी डैम घूमने जाते हैं। गुरुवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान पर्यटकों से भरा एक क्रूज खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से डूब गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में 40 से अधिक लोग सवार थे। सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बरगी सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंजुल अयंक मिश्रा ने छह शव निकाले जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एमपी टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू ये खबर भी पढ़े : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। हालांकि बड़ी टॉर्च का इस्तेमाल करके लोगों की तलाश की जा रही है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने हादसे को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता लापता लोगों को खोजना और सुरक्षित बचाना है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही कहा कि अंधेरा होने के कारण अभी हताहतों की संख्या पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सरकार हर प्रभावित परिवारों के साथः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण हुए बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चला रही है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।

उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जा रही है।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जाएं। प्रशासन को मजिस्ट्रेट इंक्वायरी का आदेश देना चाहिए और क्रूज के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद तेल की कीमतों में करीब 1% की गिरावट, ओपेक+ की बैठक पर भी...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

काठमांडू। नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों के खुदरा मूल्य में भारी कटौती की है। निगम के अनुसार नई कीमतें...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में गुरुवार को बंद कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद...
बिहार 
नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को दी हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को हरी झंडी दे...
शिक्षा-रोजगार  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को दी हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...
उत्तर प्रदेश 
आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद