मप्र के राजगढ़ में नाले में बही कार, 11 में से 7 के शव बरामद

दो ने तैरकर बचाई जान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • तेज बारिश के बीच झिरी नाले में बही ईको कार

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच पड़ाना बाइपास स्थित झिरी नाले के निर्माणाधीन पुल पर देवास जिले के सतवास क्षेत्र से कड़लावद जा रही ईको कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में एक ही गांव के 11 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि दो लोग अभी लापता हैं।

कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पंजीकृत है। कार में तीन पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। बताया गया कि मुकेश सिंह और हुकुम सिंह हादसे के बाद किसी तरह तैरकर नाले से बाहर निकल आए। पानी का बहाव अधिक होने के कारण कार देखते ही देखते नाले में डूब गई।

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम की कार्रवाई, कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम की कार्रवाई, कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ के बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान सात शव बरामद किए गए। इनमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

बताया गया कि पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण पुल के ऊपर पानी बह रहा था। इसी दौरान कार वहां से गुजरते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। पुलिस ने बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर भेजा है। एसडीईआरएफ की टीम शेष दो लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...