पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, सप्ताह में 2.29 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी दौरान विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख रुपये के मादक पदार्थ व तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई कि नीमच जिले में पुलिस थाना जीरन ने एक ट्रक में परिवहन किया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का डोडाचूरा एवं ट्रक जब्त किया है।

इसी तरह मंदसौर जिले में पुलिस थाना नाहरगढ़ ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई कर 01 क्विंटल डोडाचूरा सहित 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

वहीं थाना शामगढ़ पुलिस ने 63 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (कीमत 1 लाख 26 हजार रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 76 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

भिंड जिले के थाना देहात पुलिस ने गांजे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 138 किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्यवाही में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

शहडोल जिले के थाना जैतपुर पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से उड़ीसा से लाया गया लगभग 200 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में जयसिंहनगर पुलिस ने बस स्टैंड पर कार्रवाई कर 12.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) के साथ महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जबलपुर जिले में क्राइम ब्रांच एवं सिहोरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजे के कारोबार में लिप्त 3 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 26 किलो 978 ग्राम गांजा सहित 13 लाख 48 हजार 900 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में तिलवारा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 किलो 781 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 04 लाख 89 हजार रुपये है।

इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 ग्राम अवैध "एमडी" ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये है।

शिवपुरी जिले में थाना करैरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में 37.93 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ग्वालियर जिले में थाना डबरा क्षेत्र के टेकनपुर से 9.58 किलो अवैध गांजा (1 लाख रुपये) के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में क्राइम ब्रांच व थाना जनकगंज की संयुक्त टीम ने 5 स्मैक तस्करों को पकड़कर उनके पास से 35.42 ग्राम स्मैक, एक मारुति स्विफ्ट कार व मोबाइल सहित लगभग 4 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

आगर मालवा जिले में थाना बड़ौद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 41.12 ग्राम अवैध एमडी (MD) ड्रग्स और मोबाइल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये है।

भोपाल के थाना अयोध्या नगर पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लाकर स्कूल, कॉलेज और स्लम एरिया में तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इस कार्यवाही में 2 युवतियों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.285 किलोग्राम गांजा और मोटरसाइकिल सहित लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

गुना जिले में थाना धरनावदा पुलिस ने 9.941 किलोग्राम गांजे (कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये) के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने ग्राम उंटिया किशोर में गांजे की खेती करने वाले आरोपी को 10 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। मध्य प्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप