देवास पटाखा फैक्टरी हादसे में घायल दो और मजदूरों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 8

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल/देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककलां में हुए पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो और गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शुक्रवार रात जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान अजय और निरंजन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। धमाके के बाद से ही दोनों को इंदौर के एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

डॉक्टरों ने बताया कि बर्न यूनिट में संक्रमण (इंफेक्शन) के खतरे को देखते हुए पांच नर्सिंग कर्मचारियों की शिफ्ट वाइज 24 घंटे स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों को नहीं बचाया जा सका।

भोपाल: अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन, कई देशों के प्रतिनिधि करेंगे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर मंथन ये खबर भी पढ़े : भोपाल: अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन, कई देशों के प्रतिनिधि करेंगे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर मंथन

इससे पहले बीते सोमवार रात को भी एमवायएच में भर्ती एक अन्य 20 वर्षीय मजदूर राम पुत्र मुकेश कुमार की मौत हो गई थी।  इस हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विशाल (25 वर्ष) को लेकर राहत भरी खबर आई है।

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि विशाल हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) जम गया था।

न्यूरो सर्जरी वार्ड में लगातार निगरानी में रहने के बाद अब विशाल की हालत में काफी सुधार है और उसे आज दोपहर 1 बजे के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

इंदौर के ही चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती चार घायलों में से तीन मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहां अब सिर्फ एक मरीज का इलाज चल रहा है, जिसकी स्थिति बेहतर है और उसे आगामी बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।

गौरतलब है कि 14 मई को देवास के टोंककलां स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार धमाके में 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर ही तीन मजदूरों धीरज, सनी और सुमित की मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अमलतास अस्पताल में उपचार के दौरान दो और मजदूरों अमर और गुड्डू ने दम तोड़ा।

अब राम, अजय और निरंजन की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन पहले ही मुख्य निवेशक मुकेश विज सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुका है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ