ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, परिजनों ने किया हाइवे जाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में सिविल अस्पताल तिराहा के समीप शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मां और उसके एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा देवर और चार साल की बच्ची घायल हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक यातायात रोक दिया। सूचना मिलते ही देहात और सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, मोया गांव निवासी अनिल (25)पुत्र रामलाल वर्मा अपनी भाभी सुमित्रा बाई (25) पत्नी सुनील वर्मा,एक वर्षीय भतीजे कान्हा और भतीजी अनुष्का(4) साल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ला रहा था।

शाम करीब 6 बजे जैसे ही उनकी बाइक अस्पताल रोड की ओर मुड़ने लगी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

टक्कर लगने से अनिल और अनुष्का सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए, जबकि सुमित्रा और बच्चे की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। आक्रोशित परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगाया, जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। मृतक सुमित्रा के देवर अनिल ने बताया कि कान्हा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जा रहा था तभी हादसे का षिकार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

लखनऊ। लखनऊ  विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छात्र निष्कासन एवं छात्र अधिकारों के मुद्दे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने   इस...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

छात्रों की समस्याओं, अधिकारों के लिए अब संगठन और अधिक मजबूती से करेगा काम: अंशुल  मोहनलालगंज लखनऊ। आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

जगन्नाथ रथयात्रा सनातन सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता का प्रतीकः राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता...
राष्ट्रीय  राज्य 
जगन्नाथ रथयात्रा सनातन सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता का प्रतीकः राजनाथ

पुरी रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने जताया शोक

भुवनेश्वर। विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध 'ग्रैंड रोड' (बड़दांड) पर एकत्रित...
राष्ट्रीय  राज्य 
 पुरी रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

लखनऊ। लखनऊ  विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छात्र निष्कासन एवं छात्र अधिकारों के मुद्दे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने   इस...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रभारी ने बढ़ाया हौसला, हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

छात्रों की समस्याओं, अधिकारों के लिए अब संगठन और अधिक मजबूती से करेगा काम: अंशुल  मोहनलालगंज लखनऊ। आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंशुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

एकेटीयू के कार्यशाला में स्टार्टअप्स को फंड्स की देंगे जानकारी

स्टार्टअप्स में फंड ऑफ फंड्स से निवेश पाने की सीख देंगे विशेषज्ञ लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू के कार्यशाला में स्टार्टअप्स को फंड्स की देंगे जानकारी