आंधी और बारिश के साथ हुई नौतपा की शुरुआत, 28 मई से प्री-मानसून के संकेत

45 जिले हीटवेव की चपेट में, 5 में लू का रेड अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत तेज गर्मी के साथ आंधी और बारिश से हुई है। सोमवार को भोपाल, उमरिया, दमोह समेत 15 से अधिक जिलों में गर्मी और बदले मौसम का असर देखने को मिला।

28 मई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत हैं। इस दौरान उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

एमपी के छात्रों को एआई और फिनटेक की सौगात, 68 कॉलेजों में आईआईटी दिल्ली देगा प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : एमपी के छात्रों को एआई और फिनटेक की सौगात, 68 कॉलेजों में आईआईटी दिल्ली देगा प्रशिक्षण

छतरपुर के खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं, जहां तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। भोपाल और ग्वालियर सहित प्रदेश के 45 जिले हीटवेव की चपेट में रहेंगे, जबकि इंदौर और नर्मदापुरम में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

तीन दिन तक तेज गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक 28 मई को ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इससे पहले 25 मई को भी कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। पश्चिमी हिस्से से गुजर रहे टर्फ सिस्टम के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

नौतपा में भोपाल में बारिश का रिकॉर्ड
भोपाल में पिछले 14 वर्षों के दौरान नौतपा में 7 बार बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2 बार केवल बूंदाबांदी हुई थी। इस बार भी शुरुआत में ही बूंदाबांदी हो चुकी है।

वर्ष 2018 और 2019 में नौतपा के दौरान सबसे अधिक गर्मी पड़ी थी, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

खजुराहो में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
सोमवार को नौतपा के पहले दिन प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है। वहीं नौगांव में 46.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा दतिया में 45.6 डिग्री, मंडला में 45.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.3 डिग्री, मलाजखंड में 45 डिग्री, सतना में 44.9 डिग्री, दमोह और रीवा में 44.6 डिग्री, राजगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.3 डिग्री तथा शाजापुर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 43.4 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में अलर्ट जारी
निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, गुना, नरसिंहपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, भिंड और दतिया में ऑरेंज अलर्ट.

भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, शहडोल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और अनूपपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि इंदौर, देवास, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और सिवनी में तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर बनी रहेगी।

हालांकि 28 मई को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

जब आकाश पर सावन की पहली बदरी उतरती है, तब केवल मौसम नहीं बदलता, भारतीय मानस की धड़कन भी बदल...
विचार मित्र 
कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

आज के लोकतंत्र में एक विडंबना यह है कि नेता और सरकारें जनता से तो प्यार की अपेक्षा रखती हैं,...
विचार मित्र 
संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस