शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग गांव में रविवार रात हुई। मृतक की पहचान ठेकही अंदाग के पिंटू भुईयां के रूप में हुईं। आरोपित सीटू भुइयां है।

घटना के बाद पिंटू के परिजन शव का दाह संस्कार करने में जुटे थे, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पिंटू
चार भाई हैं। सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई हुई थी। इस दौरान सभी भाई एक जगह जमा हुए थे। सभी ने शराब का सेवन किया था।

पुरानी रजिश में सड़क पर पीट-पीटकर ट्रक चालक की हत्या ये खबर भी पढ़े : पुरानी रजिश में सड़क पर पीट-पीटकर ट्रक चालक की हत्या

पिंटू भुईयां का अपने छोटे सीटू भुईयां के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और छोटे भाई सीटू भुईयां ने पिंटू भुईयां को टांगी से काट डाला।

घटना के बाद परिजनों ने पिंटू को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया था, लेकिन इसी क्रम में पिंटू की मौत हो गई।

इधर, परिजन अस्पताल से शव लेकर भाग गए और गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने सोमवार को बताया कि शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या हुई है।

घटना को अंजाम देने वाला छोटा भाई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठा में काम करते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान