सड़क किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पति हिरासत में
धुबड़ी (असम)। धुबड़ी जिले के बिलासीपारा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिलासीपारा के काजाइकाटा छठे खंड गांव में हुई, जहां सड़क किनारे बिती रात एक महिला का शव बरामद किया गया।
मृतका की पहचान हसीना खातून के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के पति जमर अली को हिरासत में लिया है।
हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। मृतका के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजे जाने की जानकारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
