कोकराझार: ब्लू डायमंड रेस्टोरेंट सील करने के आदेश, जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोकराझार (असम)। कोकराझार के वार्ड संख्या-7 के आरएनबी रोड स्थित ब्लू डायमंड रेस्टोरेंट को सार्वजनिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर उसे बंद कर सील करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश कोकराझार के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा 20 सितंबर, 2026 को जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, कोकराझार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में 27 अगस्त, 2026 को हुई एक घटना के संबंध में कोकराझार थाना कांड संख्या 133/2026 दर्ज किए जाने का उल्लेख है।

मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 127(2), 75(2) एवं 76 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 8, 12 एवं 17 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस रिपोर्ट के हवाले से आदेश में कहा गया है कि रेस्टोरेंट परिसर में एक 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को कथित रूप से रोककर रखने तथा उसे बचाने के लिए परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों को कथित तौर पर रोकने से संबंधित गंभीर आरोप सामने आए हैं। रिपोर्ट में नाबालिगों से जुड़ी कथित अवैध गतिविधियों को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा आवश्यक ट्रेड लाइसेंस एवं एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।

ईडी की बड़ी कार्रवाई, अमृत समूह के 17 ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े : ईडी की बड़ी कार्रवाई, अमृत समूह के 17 ठिकानों पर छापेमारी

इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत रेस्टोरेंट परिसर को बंद कर सील करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, यह कार्रवाई परिसर के आगे उपयोग को रोकने के लिए की गई है और अगले आदेश अथवा सक्षम प्राधिकारी के निर्णय तक रेस्टोरेंट बंद एवं सील रहेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान