झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धनबाद। धनबाद के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के पास लाल बंगला के आगे झाड़ियों में पड़ा मिला।

सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान वासेपुर न्यू कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है।

चुटूपालू घाटी में फिर हादसा, बाल-बाल बचे बैंक के दो शाखा प्रबंधक ये खबर भी पढ़े : चुटूपालू घाटी में फिर हादसा, बाल-बाल बचे बैंक के दो शाखा प्रबंधक

सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी के मुताबिक, जिस स्थान पर युवक का शव मिला है, वहां काफी बड़े-बड़े पत्थर मौजूद हैं।

युवक के सिर के एक तरफ, आंख के ऊपर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा।

पुलिस युवक के आखिरी समय की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...