चुटूपालू घाटी में फिर हादसा, बाल-बाल बचे बैंक के दो शाखा प्रबंधक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रामगढ़। रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर घाटी में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना होने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कोटक महिंद्रा बैंक के रांची बूटी मोड़ और रामगढ़ शाखा के प्रबंधक बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक रांची बूटी मोड़ शाखा प्रबंधक राजेश सिन्हा और रामगढ़ शाखा प्रबंधक सुमन कुमार अपनी बोलेनो कार संख्या (जेएच 01ईटी 9396) से रांची से रामगढ़ आ रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बोलेनो को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि कार सवार दोनों शाखा प्रबंधकों को गंभीर चोट नहीं आई।

वही, दूसरी घटना रांची से रामगढ़ की ओर आ रही छाई लदा हाइवा संख्या (जेएच 09जेड 2099) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और सड़क के बीचों बीच पलट गया। घटना के बाद घाटी में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

चुटूपालू घाटी में लगातार हो रहे हादसों को लेकर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति के बावजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर ठोस और प्रभावी पहल की जरूरत बनी हुई है। हादसों के कारणों की जांच और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग भी उठ रही है।

संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

e2432a052826142f1da4c3dadd2d757a_2135333513

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान