महिला ने कमरे में फंदे से लटक कर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगुवापोसी के गौडदिघिया स्थित मुखी बस्ती में एक महिला ने अपने कमरे में गमछा के सहारे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार देर रात की है।

मृत महिला की पहचान 22 वर्षीय विवाहिता सुशीला मुखी के रुप में की गई है।मृतका के पति हरि मुखी, जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी।

खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी ये खबर भी पढ़े : खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था और वह अकेली थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। सबसे पहले उसकी भतीजी मुस्कान ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा और शोर मचाया।

इसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुशीला मुखी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। एक बच्चा करीब तीन साल का है, जबकि दूसरा महज सात महीने का है। मां के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, सुशीला अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाती थी और कई बार खुदकुशी की बात भी कहती थी। कुछ समय पहले उसने सिंदूर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया।

घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा