पति, सास सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दूसरी पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली हेमलता वर्मा ने अपने पति कुणाल वर्मा, सास रंजीता वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश रचकर धोखे से शादी करायी गई, जबकि पति पहले से विवाहित था। इसके अलावा दहेज की मांग, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गहने छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

हेमलता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में आरोपित पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और कुणाल वर्मा को नोवामुंडी माइंस में सुपरवाइजर बताते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। परिवार को यह भरोसा दिलाया गया कि  शादी के बाद उनकी बेटी सुखी जीवन बिताएगी।

इसके बाद 2 दिसंबर 2024 को सोनारी स्थित आवास में दोनों की शादी करायी गई। पीड़िता के अनुसार शादी में लड़की पक्ष द्वारा दो लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के जेवरात तथा अन्य सामान दिए गए थे।

शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवार वालों का व्यवहार बदल गया। पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

विरोध करने पर गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और गहने भी छीन लिए गए। बाद में सामाजिक समझौते के दौरान लड़की पक्ष की ओर से एक लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्हें दोबारा ससुराल ले जाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में तंत्र-मंत्र के नाम पर जल, बेलपत्र, भभूत और एक्सपायर्ड दवाइयां जबरन पिलाई जाती थीं।

हेमलता का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कुणाल वर्मा पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी अंजनी सिंह तथा एक बच्चा भी है। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि अब उसी महिला के साथ मिलकर रहना होगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष ने कई बार उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की।

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को आरोपित पक्ष के लोग सोनारी स्थित मायके पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब उनकी जान बच सकी। घटना के बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।

पीड़िता ने सोनारी थाना पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला और साजिश रचकर शादी कराने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर नगर पालिका के सामने मंगलवार सुबह अस्थायी सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत...
बिहार 
सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार