पूर्वी सिंहभूम: हमले में घायल मुमताज की मौत के बाद शव रखकर सड़क जाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में हुए जानलेवा हमले में घायल मोहम्मद मुमताज की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

मुमताज पिछले कई दिनों से रांची स्थित रिम्स में भर्ती थे, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक के साथ भारी आक्रोश फैल गया।

शुक्रवार देर शाम जब एंबुलेंस से मुमताज का शव मानगो के चेपा पुल पहुंचा, तो परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देखते ही देखते चेपा पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देर रात तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। लोगों ने फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। परिजनों का कहना था कि जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और सड़क जाम हटवाने का प्रयास किया।

काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना भेजा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस को भी वहां से हटाया गया।

इस मामले में सीतारामडेरा थाना पुलिस पहले ही नामजद आरोपी रोहित मुखी और राजू मुस्खी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद फैयाज ने बताया कि मुमताज परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता मोहम्मद बशीर ठेला चलाकर घर का खर्च चलाते हैं। मुमताज की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी ये खबर भी पढ़े : खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़