रांची में फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार रोड नंबर नौ में बुधवार रात फायरिंग की एक घटना सामने आई है। सूचना के अनुसार, तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। हालांकि, इस फायरिंग के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, और न ही यह साफ हो पाया है कि यह फायरिंग लाइसेंसी या अवैध हथियार से की गई थी, या फिर किसने फायरिंग किया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सदर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। वरीय अधिकारी के तौर पर सदर डीएसपी भी खुद मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन अबतक कोई फायरिंग करने वाले का सुराग नहीं मिल पाया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।
ये खबर भी पढ़े : भारतीय जनता पार्टी झारखंड की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल समापन
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
