भारतीय जनता पार्टी झारखंड की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल समापन

भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण का सजग प्रहरी है: सांसद कविता

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची । प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल समापन हुआ।

समापान के बाद जिला वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजकों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पिछले माह संपन्न हुए महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की राष्ट्रीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की शक्ति का आधार होता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सजग प्रहरी है। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों से भी जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का दर्शन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 झारखंड भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अभियान सिद्ध हुआ है। इस अभियान ने संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सांगठनिक एवं व्यवहारिक रूप से और अधिक सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का एक प्रभावी माध्यम बना है तथा यह अभियान आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

बैठक में शालिनी वैशिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव, अमित मंडल, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, राकेश भास्कर, संजीव विजयवर्गीय, प्रियंका रंजन, गणेश तिवारी, बबलू भगत, दिनेश कुमार, भारत यादव, बलराम सिंह, रमेश सिंह, सतीश सिन्हा सहित वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 14 अगस्त 2026 : जानें किसको मिलेगा प्रेम में धोखा 

मेष   दिन सक्रियता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 14 अगस्त 2026 : जानें किसको मिलेगा प्रेम में धोखा 

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन