अंबेडकरनगर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

अपर्णा विष्ट और दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में निकली यात्रा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर

अंबेडकर नगर। महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पटेल नगर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक आयोजित हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था।
        
 तिरंगा यात्रा से पटेल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हम उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। 
        
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की मजबूत नींव रखी। कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने जनपद के कोने कोने से बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बाद भी हजारों की संख्या में आपकी उपस्थिति देश भक्ति के जज्बे को प्रदर्शित करता है।संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
     
तिरंगा यात्रा के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता और जिला महामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के संयोजन में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक की बैठक संपन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर बधाई देते हुए उनसे संगठन हित में अपना शत प्रतिशत योगदान देने का आवाहन किया।
     
 तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल,संजू देवी,प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, संयोजक सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य,पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि शाश्वत जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,अखण्ड प्रताप वर्मा, आकाश वर्मा,अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, उमा शंकर शुक्ला, जय सिंह, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र,संतोष सिंह बबलू,अमित सिंह,नंद कुमार तिवारी राना,सागर संगवानी, गिरीश वर्मा,अंकित अग्रहरि,राम सूरत वर्मा,केशरी नंदन त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह,गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरुक ये खबर भी पढ़े : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरुक

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन 

लखनऊ। झारखंड में परीक्षाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर...