घर से बाहर ले जाकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या. खून से लथपथ शव बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में मंगलवार रात एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी। बुधवार सुबह घर से कुछ दूर आगे खेत में खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान करमा गांव निवासी 60 वर्षीय राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनाें ने बताया कि मंगलवार रात 8.30 बजे राजमुनि पाठक अपने घर में थे।

इसी दौरान दो अनजान लोग घर पहुंचे और राजमुनि पाठक को घर से बाहर बुलाया। आधे कपड़े पहने अवस्था में ही घर से कुछ दूर आगे ले जाकर आरोपियों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थी।

पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बुधवार काे बताया कि राजमुनि पाठक नामक वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

मानसिक तनाव के चलते बुजुर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : मानसिक तनाव के चलते बुजुर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

घर से ले जाने पर शुरुआत में मृतक की पत्नी को लगा कि पहचान वाले लोग ले गए हैं। बातचीत के बाद लौट जाएंगे। लेकिन नहीं लौटे। सुबह डेड बॉडी देखने के बाद पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी के साथ राजमुनि पाठक का जमीन विवाद चल रहा था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ