खूंटी के नए एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने संभाला पद भारग्रहण किया
-
खूंटी। खूंटी के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में मंगल सिंह जामुदा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। र्ष 2013 बैच के पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा ने कमान संभालने के बाद कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता के साथ बेहतर संबंध बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर निवासी मंगल सिंह जामुदा इससे पूर्व भी विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कमान संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि खूंटी जिला संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का विशेष फोकस रहेगा, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। इसके साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने और समाज में शांति और सौहार्द कायम रखने की दिशा में भी विशेष पहल की जाएगी।
मंगल सिंह जामुदा ने यह भी कहा कि पुलिस आम जनता की मित्र है और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। थाना स्तर पर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाएगी और पुलिस कार्यप्रणाली को और पारदर्शी बनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
