साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी
साहिबगंज। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार की सुबह झारखंड के साहिबगंज में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर गोवा ब्रांच की ईडी टीम साहिबगंज के बंगाली टोला पहुंची है और बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीती सात अगस्त को भी ईडी ने 750 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छापेमारी की थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन राज्यों में 12 परिसरों पर छापेमारी की गयी थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
