रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बीच हिमाचल सरकार सख्त, अस्पताल सेवाएं बाधित न होने के आदेश

 एसओपी जारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू होने के बीच राज्य सरकार ने मरीजों की देखभाल प्रभावित न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों के लिए कड़े मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि हड़ताल के बावजूद जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी हालत में बाधित नहीं होंगी और लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएमईआर की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे और सातों दिन जारी रहेंगी। इमरजेंसी में तैनात जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और फैकल्टी सदस्य हर समय उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा ओपीडी सेवाएं भी नियमित रूप से चलेंगी और इनडोर मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ड राउंड रोजाना अनिवार्य रूप से किए जाएंगे ताकि भर्ती मरीजों के इलाज में कोई कमी न आए।

धर्मशाला : नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को दे दी पटखनी ये खबर भी पढ़े : धर्मशाला : नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को दे दी पटखनी

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हड़ताल की अवधि में नियमित वैकल्पिक ऑपरेशन थिएटर बंद रहेंगे, लेकिन सभी आपातकालीन सर्जरी तय प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएंगी। रेडियोलॉजी सेवाओं में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी जांचें इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगी। वहीं पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी लैब में सभी सैंपलों की जांच बिना किसी रुकावट के की जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट पढ़ाई, प्रशिक्षण और परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी।

 ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े :  ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल

डीएमईआर ने इन आदेशों के तहत प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। सभी विभागाध्यक्षों को ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए कंसल्टेंट डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य रोजाना शाम चार बजे मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और सभी एचओडी के साथ बैठक कर सेवाओं की समीक्षा करेंगे और इसकी रिपोर्ट डीएमईआर को भेजेंगे। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर फैकल्टी की शीतकालीन छुट्टियां रद्द करने का भी अधिकार प्राचार्यों को दिया गया है, ताकि सेवाएं सुचारू बनी रहें।

 विश्व पर्यावरण दिवस में साइगलू की स्नेहा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, पाठशाला पर हुई सम्मानित ये खबर भी पढ़े :  विश्व पर्यावरण दिवस में साइगलू की स्नेहा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, पाठशाला पर हुई सम्मानित

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी प्राचार्य, अतिरिक्त निदेशक, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और उप चिकित्सा अधीक्षक इस अवधि में मुख्यालय में मौजूद रहेंगे और किसी भी प्रकार की छुट्टी पर नहीं जाएंगे। एसओपी का उल्लंघन करने या आवश्यक सेवाओं में बाधा डालने पर संबंधित के खिलाफ नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उधर, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान आईजीएमसी शिमला से शुरू हुए विवाद के बाद किया गया है। मरीज से मारपीट के मामले में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरूला की बर्खास्तगी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर आज सुबह 9:30 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार देर शाम और शुक्रवार की सुबह अचानक आए तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में इंडो-नेपाल के सीमावर्ती थाना रुपईडीहा में एसएसबी और पुलिस के संयुक्त दल ने...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज कर जांच शुरू

पानीपत। पानीपत के गांव उरलाना खुर्द के रहने वाले एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपए...
हरियाणा 
विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी,  मामला दर्ज कर जांच शुरू

मुजफ्फरपुर में चार हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, अंतरजिला गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में अंतरजिला गिरोह...
बिहार 
मुजफ्फरपुर में चार हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, अंतरजिला गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की...
राष्ट्रीय  राज्य 
सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

उत्तर प्रदेश

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में इंडो-नेपाल के सीमावर्ती थाना रुपईडीहा में एसएसबी और पुलिस के संयुक्त दल ने...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में 40 वर्षीय मजदूर की रात में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की काेतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर अभ्यर्थियों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार