फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी संजीव(36), आसिफ(30) व जावैद(40) के रुप में हुई है। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत ये खबर भी पढ़े : पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-81, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले दिनों उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक मैसेज प्राप्त हुआ फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी।

ठगों द्वारा उसे एक एप का लिंक भेजकर खाता खुलवाया गया तथा अधिक लाभ का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीडि़त ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 72 लाख 74 हजार 882 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा करने की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि संजीव का एस.के इंटरप्राइजेज नाम से फर्म का खाता है, जिसने अपनी फर्म का खाता आसिफ व जावैद को दिया था। फर्म के खाते में ठगी के पांच लाख रुपये आये थे।

संजीव ग्रेजुएट, आसिफ 8वीं व जावैद 9वीं पास है। संजीव का खुद का सीएससी सेंटर है वहीं आसिफ व जावैद कपडे की दुकान पर काम करते है। एक अन्य मामले में फोन हैक कर 93 हजार रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेंद्र कुमार मीणा(28) निवासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एक व्यक्ति ने इस बाबत शिकायत दी थी कि पिछले दिनों उसका फोन हैक हो गया था, जिसके बाद उसके खाते से 93 हजार रुपए कट गए।

प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि योगेंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 93 हजार रुपए आये थे। वह बी.ए. पास है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज