नशे में धुत्त युवक की नाले में गिरने से मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। युवक नशे की हालत में था, वो नाले में गिरने के बाद खुद से ही बाहर निकला और फिर वो लडख़ड़ाते हुए आगे बढ़ा तो दूसरे नाले में जा गिरा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में जानकारी देते हुए जवाहर कॉलोनी निवासी रामवीर ने बताया कि सोमवार देर रात को कुछ शोर सुनाई देने पर वह और उनके पड़ोसी घर से बाहर निकले थे। तब एक युवक उन्हें नाले में गिरा हुआ नजर आया लेकिन उसे नाले से वह खुद खड़ा हुआ, जो की काफी नशे में लग रहा था। स्थानीय निवासी रामवीर के मुताबिक जैसा की शोर शराबा हो रहा था उन्हें लगता है कि पहले यहां पर झगड़ा हुआ था इसके बाद वह युवक नाले में गिर गया और अन्य झगड़ा करने वाली मौके से भाग गए क्योंकि जब युवक को नाले से बाहर निकाला गया तो उसकी गर्दन से खून आ रहा था। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि युवक को नाले में गिरने से चोट लगने के कारण खून आ रहा था या फिर किसी ने उस पर हमला किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी जांच हो सकेगी। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बादशाह खान सिविल हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया है। स्थानीय निवासी रामवीर व अन्य लोगों ने बताया कि यहां पर आए दिन नशेड़ी किस्म के युवक इक्कट्ठा होते हैं और यहां पर आए दिन झगड़ा होता रहता है।

पैसों के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने दोस्त को मारी गोली ये खबर भी पढ़े : पैसों के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने दोस्त को मारी गोली

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस