तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, हादसे में सात लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले में लखतर–विरमगाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लखतर पुलिस के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे श्रद्धालुओं का एक समूह राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहा था।

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित  ये खबर भी पढ़े : रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

घटना के बाद क्षेत्र के विधायक पी.के. परमार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों में राजकोट निवासी मसाभाई करशनभाई मुंधवा (59), जालुबेन मसाभाई मुंधवा (57), राणीबेन मंगाभाई लांबरिया (45), जालुबेन वेलाभाई मुंधवा (45), मोरबी निवासी विजुबेन प्रवीणभाई मुंधवा (45), वजीबेन वीभाभाई मुंधवा (52) और सुरेंद्रनगर के शियाणी गांव निवासी जयदीपभाई हरदीपभाई शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सुरेंद्रनगर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक दुखद सड़क दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा कि सुरेन्द्रनगर में लखतर-विरांगम राजमार्ग पर हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले पैदल यात्रियों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत