पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस नेत्री नाजिया दानिश का हमला

कहा -“महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी”

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने के बाद कांग्रेस नेत्री नाजिया दानिश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीवन बेहद कठिन होता जा रहा है और सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

नई दरों के अनुसार नॉर्मल पेट्रोल की कीमत ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर हो गई है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल अब ₹105.14 से ₹107.14 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की इस बढ़ोतरी ने लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

"हर बात में अदालत को मत घसीटिए" :  दिल्ली हाईकोर्ट  ये खबर भी पढ़े : "हर बात में अदालत को मत घसीटिए" : दिल्ली हाईकोर्ट

नाजिया दानिश ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। परिवहन महंगा होने से खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाते हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से परेशान जनता अब ईंधन की बढ़ती कीमतों से और अधिक परेशान हो चुकी है।

कांग्रेस नेत्री ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करे और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार महंगाई के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा